Headlines

तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा विभाग रहे मुस्तैद-डोटासरा

सीकर। बच्चों पर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन की तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी से तीसरी लहर को लेकर अब तक किए इंतजामों के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने बताया कि अभी तक बच्चों के ज्यादा केस नहीं आ रहे हैं।

बच्चों की तीसरी लहर को देखते हुए जनाना अस्पताल में तैयारी शुरू कर दी है। इस पर मंत्री ने जनाना के साथ एसके अस्पताल में भी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री डोटासरा ने जिला कलक्टर व सीएमएचओ से कहा कि सरकार के स्तर से किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता है तो बताए हर स्तर पर समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पीडि़त व्यक्ति को समय पर उपचार मिलना चाहिए इसके लिए हमारे पास पर्याप्त संसाधन होने चाहिए।

ब्लैक फंगस का भी सीकर में हो सकेगा उपचार

ब्लैक फंगस के मरीज बढऩे के मामले में भी मंत्री डोटासरा गंभीर दिखे। उन्होंने प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा से भी इस मामले में बातचीत की। उन्होंने कहा कि सीकर के एक चिकित्सक को जल्द प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि वहां स्थानीय स्तर पर उपचार हो सके।

ऑक्सीजन प्लांट को कराए जल्द शुरू

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आमजन के सहयोग से स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी जिला कलक्टर से चर्चा की। कलक्टर ने बताया कि जल्द ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में फिलहाल पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का स्टॉक है।

govind singh dotasara1

खाटू मंदिर समिति भी आई आगे

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की पहल पर खाटूश्यामजी मंदिर समिति भी ऑक्सीजन प्लांट की मुहिम में आगे आई है। मंदिर समिति के सदस्यों ने सर्किट हाउस में मंत्री डोटासरा व कलक्टर अविचल चतुर्वेदी को 31 लाख रुपए का चेक जिला री लाडली कल्याण समिति के नाम दिया। इस मौके पर अपर जिला कलक्टर धारा सिंह मीणा व प्रशासनिक सुधार विभाग के राकेश लाटा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *