Headlines

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, संक्रमण कम, रिकवरी ज्यादा

rajasthan corona updates

जयपुर। ब्लैक फंगस,व्हाइट फंगस की डरावनी खबरों के बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से उतार की तरफ है। प्रदेश में 24 घंटों में मात्र 4414 संक्रमित ही मिले, जबकि 16654 रिकवर हो अपने घर गए।

बड़ी तादाद में लोगों के रिकवर होने से राज्य में एक्टिव केस भी अब 99875 बचे हैं, जबकि सप्ताहभर पूर्व यह आंकड़ा दो लाख को पार कर गया था। हालांकि मौते कम नहीं हुई। आज भी 103 के कोरोना से मरने के आंकड़े दर्शा रहे हैं।

इस बीच जयपुर में आज केवल 804 संक्रमित ही मिले। इसी प्रकार अलवर में 377, जोधपुर में 340, पाली में 250, सीकर में 231 संक्रमित पाए गए। उदयपुर व कोटा में संक्रमितों की संख्या 135-135 रही।

प्रदेश के बाकी जिलों के आंकड़ों को देखे तो दो सौ से नीचे ही संक्रमित आए। कुछ जिलों में तो संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम रही। राज्य में चले सख्त लॉक डाउन तथा आज से शुरू हुए त्रिस्तरीय लॉक डाउन से संक्रमितों की दर और घटने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *