Headlines

सांसद बेनीवाल ने आवास पर की जन सुनवाई, उमड़ा जन समूह

बेनीवाल

नागौर : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई की। सांसद बेनीवाल की जन सुनवाई में नागौर सहित कई जिलों के लोग उमड़े। बेनीवाल ने सभी आगंतुकों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना व मौके पर ही संबंधित अधिकारियो को दूरभाष पर निर्देशित करके निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल,सड़क,बिजली सहित कई समस्याएं सामने आई।

जिला अधिवक्ता संघ नागौर ने सांसद के आवास पर उनके द्वारा जिला मुख्यालय पर दिए जा रहे धरने के संबंध में सांसद बेनीवाल को ज्ञापन दिया। जिस पर सांसद ने तत्काल प्रभाव से ट्वीट करके उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *