Headlines

नागौर सांसद बेनीवाल के प्रयासों से जिले को मिली कई सौगातें

बेनीवाल

नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मांग पर तथा उनके द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरुप राजस्थान सरकार बजट पर बहस के जवाब के दौरान नागौर जिले में कई घोषणाएं हुई है। इसके तहत शिक्षा क्षेत्र में खींवसर में राजकीय महिला कॉलेज व नागौर राजकीय महिला कॉलेज को यूजी से पीजी में क्रमोनत, चिकित्सा क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुटाटी ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोनत करने और खींवसर विधानसभा क्षेत्र के जनाणा ग्राम में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा हुई।

इसके अलावा सड़क एवं पुल के तहत धवा से हरसोलाव वाया नोखा चांदावता-रोल चांदावता 20 किलोमीटर की सड़क 6 करोड़ रुपये में, भदाणा-झाड़ीसरा-जोधियासी-रोहिणी- 28 किलोमीटर 28 करोड़ में, जायल-दुगोली-खाबडीयाना- राज्य राजमार्ग 60-21 किलोमीटर-21 करोड़ और मेड़ता रोड़ से बुटाटी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण-12 करोड़ से सड़को के सुदृढीकरण व चौड़ाईकरण तथा नवीनीकरण के हेतु घोषणाए हुई। इसके अतिरिक्त नागौर जिले के मेड़ता रोड़ में खजवाना मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 101 पर आर ओ बी की घोषणा, नागौर संसदीय क्षेत्र की कुचेरा व मुंडवा नगरपालिका में Faecal Sludge Treatment Plants (FSTP) की घोषणा, विशेष पॉक्सो कोर्ट को लेकर भी घोषणाएं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *