Headlines

कैद में लेडी डॉन : SP को चैलेंज करने वाली कमला गिरफ्तार, आर्म्स और IT एक्ट में मामला दर्ज

लेडी डॉन

नागौर : राजस्थान के नागौर की कमला चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को विजय वल्लभ चौक से पकड़ा गया है। इस दौरान वह स्कूटी कहीं जा रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। खुद को लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी ने बीते दिन बुधवार को एसपी को ड्रग्स लेने से रोकने का चैलेंज दिया था। साथ ही उसने बंदूके से फायर कर इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

इससे पहले भी लेडी डॉन के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक केस दर्ज किया था, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ। बुधवार देर रात वह शहर की सड़कों पर बेफिक्र घूमी और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाराणी गांव की रहने वाली कमला दिसंबर 2020 में चर्चा में आई थी। उस पर एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *