Headlines

रिश्वतखोर डॉक्टर को रिहा करने पर कटारिया ने ACB पर उठाए सवाल

उदयपुर : एसीबी की टीम के द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल के डॉ. अनिल गुप्ता को 12 घंटों के भीतर ही छोड़ दिया गया। डॉ. गुप्ता की रिहाई पर अब प्रदेशभर में सियासत शुरू हो गई है। इसी मामले को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इसे गहलोत सरकार का भ्रष्टाचार करार दिया है। साथ ही ACB की कार्यशैली पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।

मेरा बच्चा भी भ्रष्टाचार करे तो उसे भी सजा मिले

कटारिया ने पूछा कि ऐसी कौन सी मजबूरी आई कि रिश्वतखोर मुजरिम को ACB की टीम ने छोड़ दिया। इसकी जांच होनी चाहिए। ACB की यह कार्रवाई उनके दोहरे चरित्र को बताती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार को जीरो टोलरेंस पर काम करना चाहिए। अगर मेरा बच्चा भी भ्रष्टाचार करे तो उसे भी सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मेडिकल इमरजेंसी की वजह से उन्हें जमानत पर छोड़ा गया – डीजी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी बी एल सोनी इस पूरे मामले को मेडिकल इमरजेंसी बता रहे हैं। उनका कहना है कि रिश्वतखोर के खिलाफ मुकदमा तो चलेगा ही। लेकिन मेडिकल इमरजेंसी की वजह से उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *