Headlines

पंचायती राज चुनाव को लेकर RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल रहे जोधपुर जिले के तूफानी दौरे पर

जोधपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज लगातार दूसरे दिन भी जोधपुर जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर दर्जनों स्थानों पर जन सम्पर्क सभाओं को संबोधित किया।

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में रालोपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान करने आए बेनीवाल ने अपने तूफानी जन सम्पर्क अभियान में कहा कि आरएलपी गांव,गरीब,किसान व मजदूर के हितों की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में जनता को इन चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान बोतल के चिन्ह पर करना है।

पंचायती राज चुनाव को लेकर RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल रहे जोधपुर जिले के तूफानी दौरे पर

सांसद ने कहा,समय पर बारिश नहीं होने से मारवाड़ में अकाल की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी के वादे को भूला दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सोलर,तेल व गैस क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां भी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में भी उपेक्षा बरत रही है ऐसे में जनता को रालोपा को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है ताकि जनहित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।

पंचायती राज चुनाव को लेकर RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल रहे जोधपुर जिले के तूफानी दौरे पर

बेनीवाल ने अपने संबोधनों में भाजपा-कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता सुख भोगने के बावजूद यहां के नेताओं ने स्थानीय विकास के कार्यो पर ध्यान ही नहीं दिया। सांसद ने अपने दौरे की शुरुआत ओसियाँ में पार्टी के प्रधान चुनावी कार्यालय से की उसके बाद सिरमंडी, खाबड़ा ,बाना का बास,एकलखोरी ,चेराई ,पांचला खुर्द,गगाड़ी,तिंवरी, मांडीयाई ,जान्टिपूरा,नेवरा रोड़,खुड़ीयाला,केरु ,बम्बोर टोल नाका,बनाड़ व डांगियावास सहित कई स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया ! सांसद के साथ भोपालगढ़ विधायक व रालोपा के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग,पूर्व प्रधान व रालोपा नेता भोमाराम चौधरी,डॉक्टर श्रवण चौधरी, भागीरथ नैन,सहित कई स्थानीय जन प्रतिनिधि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *