नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन और सिम्पली जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में “हम राजस्थानी” वर्चुअल कार्यक्रम का कार्यक्रम आग़ाज़ किया गया है। कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने जयपुर फुट यूएसए के चीफ यूथ को-अर्डिनेटर निखिल मेहता से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान चीफ फाइनेंशियल एडवाइजर, जयपुर फुट यूएसए के. के. मेहता ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन के साथ समन्वय कर जोधपुर में कुछ परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और प्रवासी राजस्थानी प्रेम भंडारी ने भी विचार व्यक्त किए।
श्रीवास्तव ने इस वर्चुअल आयोजन में भाग लेने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन इस तरह के लोगों और उनकी कहानियों को आगे भी सबके सामने लाना जारी रखेगा। कार्यक्रम का संचालन सिम्पली जयपुर की संस्थापक अंशु हर्ष ने किया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान फाउंडेशन दुनिया भर के प्रवासी राजस्थानियों के मध्य सेतु बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी दिशा में फाउंडेशन द्वारा ‘हम राजस्थानी’ वर्चुअल श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।
