Headlines

पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा नहीं रहे

पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा नहीं रहे

जोधपुर। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन हो गया। राजस्थान के दिग्गज जाट नेता परसराम मदेरणा के सुपुत्र महिपाल मदेरणा हाल में ही भंवरीकाण्ड से रिहा हुए थे। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लम्बे समय से ग्रस्त थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

गहलोत सरकार के में मंत्री रहे महिपाल मदेरणा के निधन का समाचार मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। पश्चिम राजस्थान की राजनीति में बड़े छत्रप माने जाने वाले परसराम मदेरणा का पूरा परिवार ही राजनीति से जुड़ा हुआ हैँ।

महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ओसियां से वर्तमान में विधायक है, जबकि उनकी पत्नी लीला मदेरणा हाल में जोधपुर की जिला प्रमुख चुनी गई। महिपाल मदेरणा का पार्थिव शरीर चांडी गांव ले जाया जा रहा है जहां उनका दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वे 69 साल के थे और कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी जोधपुर की जिला प्रमुख लीला मदेरणा व दो बेटी है। एक बेटी दिव्या ओसियां से विधायक है। महिपाल मदेरणा करीब 19 साल तक जोधपुर के जिला प्रमुख रहे। वे दो बार ओसियां से विधायक चुने गए। प्रदेश में जल संसाधन व जलदाय मंत्री रहने के दौरान जोधपुर जिले की एक ANM भंवरी देवी के अपहरण व हत्या के मामले में उनको मंत्री पद से हटा दिया गया। इस मामले में वे करीब दस साल तक जेल में रहे। हाल ही में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति में उनके बेहद मजबूत पकड़ रही।

महिपाल मदेरणा के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *