Headlines

IAS की बहू ने जहर खाकर सुसाइड किया, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

सुसाइड

जोधपुर : विवाहिता ने सोमवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता IAS अधिकारी की बहू है। 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला ने घटना वाले दिन अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ।

रातानाडा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट कॉलोनी में आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा का घर है, जो अजमेर में पोस्टेड हैं। उनके बेटे-बहू यहां रहते हैं। बेटा शिक्षा विभाग में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर काम करता है। रातानाडा थाना अधिकारी मूल सिंह के अनुसार, आईएएस अधिकारी की बहू प्रियंका (25) ने 1 जनवरी को जहर खाया था। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

पिता से की थी बात

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी को प्रियंका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसका पीहर जोधपुर के शोभावतों की ढाणी में है। बेटी से बात करने के बाद पिता घर पहुंचे। उसकी हालत खराब थी, जिसे निजी अस्पताल लेकर गए थे। घटना के वक्त प्रियंका घर पर अकेली थी। प्रियंका की शादी पिछले साल ही 14 नवंबर को हुई थी। परिजनों के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चल रहा था। इसके बावजूद प्रियंका ने 1 जनवरी को जहर खा लिया। थानाधिकारी मूलचंद ने बताया कि इसमें परसों शाम को एक महिला ने कीटनाशक पी लिया था। रविवार को शाम सात बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *