हनुमानगढ़। जिला परिषद में जन्माष्टमी के पर्व पर पौधरोपण का कार्यक्रम जिला प्रमुख कविता मेघवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख ने धरती की चमक पेड़ से है इसलिए सभी लोग पेड़ को परिवार का हरित सदस्य बनाकर वृक्षारोपण करेगा तभी एक पौधा पेड़ का आकार लेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य अधिक से अधिक करवाने की अपील भी की।
मुख्य अतिथि असीजा ने परिसर में विभिन्न तरह के पौधे लगाने के कार्य की सराहना करते हुए पूरी टीम की हौसला अफजाई की और वृक्षारोपण के लिए हरसंभव मदद करने की सहमति दी। जामुन, अमलताश, अशोक, गुलम़हर, बरकैण,शीशम के 60 के करीब पौधे मय ट्रीगार्ड लगाये गये।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजेश वर्मा, सहायक अभियंता मदन कुमार गोदारा, सहायक अभियंता छगनाराम बरायच, कार्टूनिस्ट मस्तान सिंह, लेखाधिकारी ऋषि भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा, पंचायत प्रसार अधिकारी अनिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रेम कुमार, अशोक कुमार, कनिष्ठ सहायक जगपाल, भरत सिंह, सुभाष, आशाराम ने श्रमदान कर सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पर्यावरण प्रेमियों का पर्यावरण पाठशाला के जिला संयोजक पदमेश सिहाग द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
