Headlines

REET में नंबर कम आने पर युवती ने डिप्रेशन में किया सुसाइड

REET

अलवर : REET में अच्छे नंबर नहीं आने पर डिप्रेशन के कारण एक लड़की ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी में है।

मामला अलवर शहर के काला कुंआ इलाके का है। काला कुंआ साउथ वेस्ट ब्लॉक निवासी कौशल जैमन की 28 साल की बेटी 5 साल से कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। कौशल जैमन कामां में बीडीओ के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी भी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। परिजनों ने बताया कि दिव्या बीएससी के बाद कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। REET का भी एग्जाम दिया था। इसमें 150 में से 120 नंबर आए थे। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। रिजल्ट के बाद से उसका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को सभी एक साथ बैठे थे। तभी दिव्या कमरे में चली गई। कुछ देर बाद नहीं लौटी तो घर वालों ने कमरे में जाकर देखा। वो फंदे से लटकी हुई थी। दिव्या को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SSC और बैकिंग के एग्जाम दिए

पुलिस ने बताया कि दिव्या सरकारी नौकरी नहीं लगने से डिप्रेशन में चल रही थी। दिव्या का एक भाई है। जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। दिव्या के ताऊ ने बताया कि कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। कई एग्जाम दिए थे। सिलेक्शन नहीं होने से परेशान थी। दिव्या पांच साल से कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह SSC, बैकिंग और टीचर भर्ती के एग्जाम दे चुकी थी। रीट लेवल-2 की भी परीक्षा थी। उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं आए। वहीं इस बीच एग्जाम भी रद्द हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *