भीलवाड़ा: बारातियों से भरी कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे में दूल्हे चाचा-दादा सहित तीन की मौत हो गई। दो जने गंभीर रूप से घायल हुआ है। बारात जयपुर से नीमच लौट रही थी। हादसा मंगलवार दोपहर भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।
अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
हमीरगढ़ थानाधिकारी हनुमाना राव विश्नोई ने बताया कि बारात जयपुर से नीमच लौट रही थी। बारातियों की कार में दूल्हे के चाचा, दादा व दो अन्य रिश्तेदार सवार थे। तखतपुरा हाईवे पर महारानी होटल के सामने कार ने पीछे से अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार चकनाचूर हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि घायल हर्षवर्धन सैनी ने मृतकों की पहचान बताई है। मरने वालों में सीताराम सैनी, अजय सैनी व बाबूलाल सैनी शामिल हैं।
