Headlines

दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने किए ​​​​​​​स्कॉर्पियो पर 5 राउंड फायर

गैंगवार में दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने किए ​​​​​​​स्कॉर्पियो पर 5 राउंड फायर,

सवाई माधोपुर: जिले के कुंडेरा बस स्टैंड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाश फिल्मी स्टाइल में एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। एक गाड़ी को भी आग लगा दी। इस गैंगवार का वीडियो सामने आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि सद्दाम गैंग के बदमाशों ने विजय मीणा पर जानलेवा हमला किया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश विजय मीणा अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो में बैठकर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे रणथंभौर रोड पर जा रहा था। इस दौरान कुंडेरा बस स्टैंड के पास पहुंचते ही बाइक सवार 5-6 बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश विजय मीणा ने गाड़ी रोकी और अपने साथी के साथ पैदल भाग निकला। बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी और फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने के करीब 50 मिनट बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकल के आग बुझाने से पहले स्कॉर्पियो जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। पुलिस को घटनास्थल पर 4-5 कारतूस के खाली खोल मिले हैं।

गैंगवार में दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने किए ​​​​​​​स्कॉर्पियो पर 5 राउंड फायर,

पुलिस ने 5 टीमें बनाई
सीओ सिटी कृष्णा सामरिया ने बताया कि बीते 24 घंटे में फायरिंग की दो घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के आरोपियों को तलाश के लिए पुलिस की ओर से पांच टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस की यह टीमें आरोपियों के वांछित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीओ सिटी ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *