राज्यपाल ने आदेश जारी कर दी नियुक्ति
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर राज्य सरकार के परामर्श से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर में डॉ. अम्बरीश शरण विद्यार्थी को कुलपति पद पर नियुक्त किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कार्यभार संभालने के तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, इनमें से जो भी पहले हो तक के लिए डॉ. विद्यार्थी को यह नियुक्ति प्रदान की है।
सहायक जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की नवनियुक्त कुलपति प्रो. विद्यार्थी वरिष्ठ शिक्षाविद एवं निदेशक, नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़ पिछले 2 दशकों से जैव प्रौद्योगिकी और बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में कई अनुसंधान और शिक्षण कार्यक्रमों की योजना और निष्पादन के साथ जुड़े हुए हैं।
डॉ विद्यार्थी ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) और इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (इंडिया) के फेलो के रूप में चुने हैं और इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE), बायोटेक रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया (BRSI) और एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट के सदस्य हैं।
