Headlines

दिनेश माली जनता सेना उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष

जनता सेना

उदयपुर : जनता सेना राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग प्रदेश सरंक्षक मांगीलाल जोशी के निवास पर सम्पन्न हुई। मीटिंग में उदयपुर शहर ज़िला अध्यक्ष पद के लिए दिनेश माली का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। साथ ही शहर ज़िला की कार्यकारिणी में नरेंद्र सिंह राजावत ( पूर्व पार्षद ) को वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष, पार्षद शोएब हुसैन, गिरीश वैष्णव, श्यामसिंह यदुवंशी एवं आशु अग्रवाल को ज़िला उपाध्यक्ष बनाया गया।

सुनील लोढ़ा को ज़िला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही पंकज सुखवाल एवं पंकज जोशी को भी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। मीटिंग में सरंक्षक एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, मांगीलाल जोशी, प्रदेश अध्यक्ष भूरालाल मेनारिया, प्रदेश मंत्री गजेन्द्र सामर, प्रदेश उपाध्यक्ष हितेष व्यास, युवा जनता सेना प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *