Headlines

पत्रकारों से जुड़े प्रकरण को परिवाद में रखने की मांग; पत्रकार संघ, सोसाइटी एवं जार ने दिया ज्ञापन

पत्रकारों

भीलवाड़ा। विगत दिनों पत्रकारिता से जुड़े ब्लैक मेलिंग के एक प्रकरण के बाद पत्रकारों के खिलाफ आने वाली शिकायतों को परिवाद में रख जांच करने की मांग को लेकर शहर के तीन प्रमुख पत्रकार संगठनों के बैनर तले शहर के तीन दर्जन पत्रकारों ने आज पुलिस महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को दिया।

ज्ञापन में जिला पत्रकार संघ, भीलवाड़ा प्रेस सोसायटी एवं राजस्थान पत्रकार संघ जार ने लिखा कि किसी एक घटना से समूचे पत्रकार जगत एवं पत्रकारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है। किसी भी पत्रकार या संपादक का विज्ञापन मांगना खबर छापना मौलिक एवं व्यवसायिक अधिकार है, जिसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने सभी पत्रकारों के मौलिक अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया और उन्होंने पत्रकार संगठनों की मांग को उचित एवं जायज मानते हुए पत्रकारों के मामले में प्राप्त शिकायत को पहले परिवाद में रखने का आश्वासन दिया।

पत्रकारों

एसपी से मुलाकात के बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह से मिला। जिन्होंने आश्वासन दिया कि खबरों के आधार पर की गई शिकायत पर ना तो f.i.r. होगी और ना ही कोई परिवाद दर्ज किया जाएगा क्योंकि इसके लिए न्यायालय और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया जैसी संस्थाएं हैं। उन्होंने विज्ञापन लेने में पत्रकारों को सावधानी बरतने की बात कही। ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से पत्रकार शहजाद खान, नरेंद्र सिंह गोखरू, प्रकाश चपलोत, अशोक शर्मा, लोकेश तिवारी, अनिल राठी, कपिल शर्मा, प्रेम कुमार गढ़वाल, मुकेश राठी, पंकज पोरवाल, राजेंद्र शर्मा (गौरव रक्षक) बृजेश शर्मा, पुनीत चपलोत, गोविंद पायक, राज कुमार गोयल, दीपेश छिपा, देवेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र प्रताप सिंह हाडा, विजय शुक्ला, स्मिता भारद्वाज, राहुल गर्ग, शब्बीर पठान, सुरेश डोरिया आदि पत्रकार उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *