Headlines

21 हजार करोड़ की ड्रग्स मिलने के बाद भारत में अडाणी के सभी पोर्ट पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से आया सामान बैन

अडाणी

नई दिल्ली : भारत में अडाणी के सभी पोर्ट पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान से आए सामान पर बैन लगा दिया गया है। अडाणी पोर्ट ने कहा है कि वह इन देशों से आने वाले कार्गो को हैंडल नहीं करेगा। यह फैसला 15 नवंबर से लागू होगा। देश के कार्गो हैंडलिंग में अडाणी ग्रुप का 25% का बाजार हिस्सा है। कंपनी 13 पोर्ट पर अपना ऑपरेशन चलाती है।

15 नवंबर से लागू होगा फैसला

ग्रुप ने कहा कि इस फैसले को 15 नवंबर से लागू किया जाएगा। ग्रुप ने कहा कि यह एडवाइजरी इसके सभी टर्मिनल पर लागू होगी। यही नहीं, किसी तीसरी पार्टी के जरिए भी इस तरह के कार्गो को हैंडल नहीं किया जाएगा। सितंबर में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 3 हजार किलो हेरोइन बरामद की गई थी। यह पोर्ट अडाणी ग्रुप चलाता है। इस ड्रग की कीमत 21 हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी।

सितंबर में बरामद हुई थी ड्रग्स

दरअसल, गुजरात के अडाणी पोर्ट पर ही हाल में बड़े पैमाने पर ड्रग्स पकड़ी गई थी। इस वजह से अडाणी के साथ-साथ सरकार की भी जमकर किरकिरी हुई थी। तमाम सारी राजनीतिक पार्टियों ने इसे मुद्दा बना लिया था। अडाणी ग्रुप ने सोमवार को एक स्टेटमेंट जारी किया। इसने कहा कि अडाणी पोर्ट SEZ पर एक्जिम कंटेनर को हैंडल नहीं किया जाएगा। यह नियम तीन देशों पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *