Headlines

Covid-19: रिकवर की संख्या ने रोके रखा है दो लाख पार के आंकड़े को

If the speed of recovery is the same, then soon Rajasthan will get rid of the second wave.

जयपुर। राजस्थान में कोरोना(Covid) के हालात तो जस के तस हैं, पर अच्छी संख्या में कोरोना से रिकवर हो घर पहुंच रहे लोगों की संख्या ने कोरोना से पीड़ितों के दो लाख पार करने के आंकड़े को रोके रखा है। इस बीच पिछले 24 घंटों में 17,987 कोरोना पॉजिटिव पाए गए इनमें जयपुर की 4202 की संख्या शामिल है। मृतको की संख्या भी 160 रही।

ऑक्सीजन के अभाव में राज्य के कई अस्पतालों की स्थिति अब भी खराब बनी हुई हैं। सरकार का 10 मई से सम्पूर्ण लॉक डाउन का ऐलान है। उसी पर सरकार व जनता की नजर टिकी हुई है। देखना है कि कोरोना(Covid) की चैन तोड़ने के प्रयास् कहाँ तक सफल हो पाते हैं। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो आज जोधपुर में 1852, उदयपुर में 1032, अलवर में 1003, सीकर व कोटा में 748, कोटा, चितौड़ 684, चूरू 638 मामले पॉजिटिव के आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *