Headlines

Blood Donation के समापन समारोह में चिकित्सा मंत्री रहेंगे उपस्थित

Medical Minister will be present in the closing ceremony of blood donation camp

जयपुर। राजस्थान नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवं TNAI राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक रक्तदान शिविर(Blood Donation) का कल समापन होगा।

राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश टांक ने बताया कि शिविर(Blood Donation) के समापन में मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं RCA के अध्यक्ष वैभव गहलोत तथा अध्यक्षता पूर्व बीज निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ वर्चुअल के माध्यम से करेंगे ।

TNAI के महासचिव डॉ योगेश यादव ने बताया कि अब तक 250 यूनिट से ज्यादा रक्तदान हो चुका जिसमे महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोटर गैराज मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव रहे। आज के शिविर में 56 यूनिट रक्तदान हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *