नई दिल्ली: 9 बच्चों(Babies) को एक साथ जन्म देकर पूरी दुनिया में सुर्खी बटोरने वाली 25 साल की महिला की जिंदगी अब खतरे में है। प्रसव के दौरान खून की कमी से उसकी हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टर उसे बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने किया है।

हलीमा सीसे 9 बच्चों(Babies) के जन्म के बाद से ही वजन और एम्नियोटिक द्रव निकलने की वजह से संघर्ष कर रही थी। इसके बाद ऑपरेशन के दौरान उसके गर्भाशय की धमनी का रक्तस्राव हुआ था। वह 30 सप्ताह से गर्भावस्था में थी।

25 साल की हलीमा नाम की महिला ने मोरक्को में एकसाथ नौ बच्चों(Babies) को जन्म दिया था। इन बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। माली की सरकार ने हलीमा की सेहत का ध्यान रखने के लिए विशेष इंतजाम कराए थे।

रेडियोलॉजिस्ट 18 नर्सों के साथ इनक्यूबेटर की मदद से रक्त के प्रवाह को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हलीमा अभी भी वेंटिलेटर पर है और स्वतंत्र रूप से सांस लेने से पहले उन्हें विशेषज्ञों की देखभाल में 12 हफ्तों तक रखा जाएगा।
