रतनगढ़ (चुरू) : विप्र फाउंडेशन की बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने संगठन के युवाओं को समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भागेदारी निभाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर दीपक वशिष्ट, प्रभात दायमा, मुरारी सारस्वत, प्रशांत पारीक, जय प्रकाश चोटिया, रामधन महर्षि को उपाध्यक्ष, त्रिभुवन धर्ड सचिव, सुभाष शर्मा, प्रभात गौड़, राकेश रूंथला, दीपक डिडवानिया, गजेंद्र धर्ड, रिद्धकरण बणसिया को सयुक्त सचिव, निर्मल बुढ्ढाढरा को विधिसलाहकर, निर्मल हारित को कोषाध्यक्ष, राजेश कौशिक सहकोषाध्यक्ष, शिवकरण शर्मा महामंत्री, निरंज पंचलगिया, मयंक ताम्रायत मीडिया प्रभारी, संजय महर्षि, कान्हा ताम्रायत मीडिया सहयोजक सहित 21 सदस्य मनोनीत किये गए।
तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुवे समाज के युवाओं को नशे व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुवे सामाजिक एकता बनाये रखने हेतु संगठन को क्रियाशील रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर सुशील इंदौरिया, मनोज पारीक, धनराज इन्दोरिया, अरविन्द मिश्रा, अरविन्द महर्षि,मनोज धर्ड़ ,गिरीश शर्मा आदि उपस्थित थे।
