जयपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लगातार ऑक्सीजन(Oxygen) और दवाइयों की कमी बनी हुई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राजस्थान में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन की कमी है। पुन: केन्द्र से अनुरोध है कि राजस्थान की सहायता करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने,हमारे लिए एक-एक व्यक्ति की जान कीमती है।
केंद्र सरकार से मेरी अपील है कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें, देशभर में कहीं भी ऐसे हालात न बनें कि एक भी व्यक्ति की जान ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी या व्यवस्था के स्तर पर प्रबंध न होने के कारण जाए।
2/2— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2021
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मेरी अपील है कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें, देशभर में कहीं भी ऐसे हालात न बनें कि एक भी व्यक्ति की जान ऑक्सीजन (Oxygen)और दवाइयों की कमी या व्यवस्था के स्तर पर प्रबंध न होने के कारण जाए।इसके साथ कि उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेशवासियों को संकट की इस घड़ी में ऑक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
राज्य सरकार प्रदेशवासियों को संकट की इस घड़ी में ऑक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2021
उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी को लेकर लोगों की मौत की हृदयविदारक ख़बरें आ रही हैं, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी बेहद व्यथित करने वाली है।
देश के कई हिस्सों से ऑक्सीजन की कमी को लेकर लोगों की मौत की हृदयविदारक ख़बरें आ रही हैं, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी बेहद व्यथित करने वाली है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2021
उन्होंनेकहा कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन(Oxygen) की कमी के कारण 24 कोविड मरीजों की मृत्यु की जानकारी बेहद दुखद है। इस अत्यंत कठिन समय में प्रभावितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने का सम्बल प्रदान करें।
Read More : CM Ashok Gehlot: बढ़ते चले गए…कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा
