Headlines

क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगेःसोलंकी

क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगेः विधायक वेद प्रकाश सोलंकी

चाकसू: जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय घूमर 2022 कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे जिसमें उनको ट्रेनिंग सहित साजो सामान आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। एवं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में योगदान करने वाले शिक्षकों एवं विद्यालय को भी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की साथ ही उन्होंने क्षेत्र मैं नृत्य एवं संगीत एकेडमी के लिए 1000000 रुपए देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में ब्लॉक की लगभग 24 विद्यालयों में पार्टिसिपेट किया जिसमें तीन निजी विद्यालय भी शामिल थे कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा नाटक इत्यादि की भव्य एवं मनमोहक प्रस्तुति दी।

जिसमें राजकीय विद्यालयों में मॉडल स्कूल प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय कोटखावदा को द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुरा को तृतीय स्थान मिला वह निजी विद्यालयों में ग्लोरियस कान्वेंट स्कूल को प्रथम स्थान अपनत्व फ्यूचर जॉन अकैडमी को द्वितीय स्थान एवं एस एस पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान मिला।

 

WhatsApp Image 2022 02 25 at 19.22.07

इससे पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 19.22.08

कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर ,वाइस चेयरमैन सीताराम गुर्जर कृषि मंडी चेयरमैन हरि नारायण चौधरी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सीताराम गुर्जर नगर पालिका पार्षद रफीक खान जुगल राजावत सीताराम मंडावरिया राडोली सरपंच रमेश मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान सहाय मीणा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश मीणा एवं अशोक कुमार ,नोडल प्रभारी रामलाल मीणा सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 19.22.09

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *