चाकसू : विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने आज चाकसू क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन किया एवं अधिकारियों एवं ठेकेदारो को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उनके साथ उपखंड अधिकारी राजेश मीणा, नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा,कृषि मंडी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस प्रत्याशी अवध शर्मा, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जोरवाल, ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खटाना सहित अन्य अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
