Headlines

बहुचर्चित कमलेश प्रजापत एनकाउंटर की CBI जांच हुई शुरू

CBI

बाड़मेर : राजस्थान के बहुचर्चित कमलेश एनकाउंटर मामले में CBI ने शनिवार को अपनी जाँच शुरू कर दी। सीबीआई जांच अधिकारी देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने सदर थाने पहुंच कर कमलेश प्रजापत का जिस गाड़ी में एनकाउंटर हुआ था उस एसयूवी की जांच की। वहीं बाड़मेर पुलिस अधीक्षक और एएसपी की CBI अधिकारी देवेंद्र कुमार से डेढ घंटे तक सर्किट हाउस में मुलाकात हुई। राजस्थान के बहुचर्चित कमलेश एनकाउंटर मामले की जांच करने के लिए CBI शुक्रवार को बाड़मेर पहुंची थी।

बनाया अस्थाई आफिस

सीबीआई ने बाड़मेर सर्किट हाउस में अपना अस्थाई आफिस बना दिया है। बाड़मेर सर्किट हाउस में ठहरी सीबीआई की टीम में एडिशनल एसपी स्तर अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्य है।

5 जुलाई को CBI ने दर्ज किया मामला

22 अप्रैल की रात को कमलेश प्रजापत का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इसके अगले दिन से ही लगातार उठ रहे सवालों और विवाद के बाद राजस्थान सरकार ने सीबीआई जांच के लिए 31 मई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इसके आधार पर केन्द्र ने 2 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर सहमति दे दी थी। केन्द्र के नोटिफिकेशन के बाद सीबीआई ने 5 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के सेंट पॉल स्कूल के पीछे एक मकान में घिरे कमलेश प्रजापत को पकड़ने गई पुलिस ने उसके गेट तोड़ कर भागने के दौरान गोली मार कर एनकाउंटर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *