Headlines

शीशराम ओला के खिलाफ टिप्पणी विवाद: युवा जाट महासभा ने किया BJP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

शीशराम ओला के खिलाफ टिप्पणी विवाद: युवा जाट महासभा ने किया BJP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

जयपुर: कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.शीशराम ओला के खिलाफ BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया के बयान का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। अब तक सोशल मीडिया के जरिए हो रहा विरोध सड़क पर उतर आया है। युवा जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने BJP प्रदेश मुख्यालय के सामने ​प्रदर्शन किया और गौरव भाटिया का पुतला जलाकर विरोध जताया।

किसान यूनियन के प्रवक्ता एडवोकेट अजीत कस्वां की नेतृत्व में युवा जाट महासभा कार्यकर्ताओं ने BJP प्रदेश मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए BJP मुख्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने गौरव भाटिया और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय से भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के विरोध के जवाब में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी और भाजयुमो कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। झड़प बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया। पुलिस बीच बचाव नहीं करती तो मारपीट की नौबत आ गई थी।

10 jul 17 1625920872

BJP ने किसान कौमों की पगड़ी उछाली

प्रदर्शन की अुगवाई कर रहे अजीत कस्वां ने कहा- बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिवंगत नेता शीशराम ओला के खिलाफ जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है उससे पता लग गया है कि बीजेपी किसान कौमों और उनके नेताओं के बारे में क्या सोचती है। बीजेपी ने अब तक माफी नहीं मांगी है, भाटिया का बयान बीजेपी का बयान है। बीजेपी ने किसान कौमों की पगड़ी उछाली है, जिसे माफ नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर बोले

कांग्रेस प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा जाट महासभा की ओर से किया प्रदर्शन का विरोध गौरव भाटिया के बयान का समर्थन लगता है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया इस विरोध को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। बीजेपी किसान जातियों को अपमानित में उतरी हुई है। देश में चल रहे किसान आंदोलन से बीजेपी बौखलाई गयी है जिसके कारण बीजेपी अब किसान जातियों के दिवंगत नेताओं को अपमानित कर रही हैं। बीजेपी खुद को हिंदुओं का हितैषी का बताती है अब क्यों दिवंगत लोगों का अपमान कर रही है ये कौनसी संस्कृति का हिस्सा है,यह संस्कार हिंदु संस्कृति तो कतई नहीं सिखाती।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *