शर्मा, पुरोहित व देरवाला की प्रदेश में नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

ब्राह्मण

झुंझुनू। झुंझुनू ब्राह्मण समाज द्वारा कमल कांत शर्मा, शिवचरण पुरोहित व पवन शर्मा देरवाला की विप्र फाउंडेशन के प्रदेश में नियुक्ति होने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जानकारी देते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष गोपी शरण पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन में कमल कांत शर्मा के प्रदेश सचिव बनने तथा शिवचरण पुरोहित व पवन शर्मा देरवाला की विप्र फाउंडेशन जोन 1 में परामर्श मंडल सदस्य नियुक्त होने पर स्थानीय चूणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में उनका विप्र समाज द्वारा माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

बैठक में लोहित नदी के तट पर बन रही परशुराम जी की 51 फ़िट की मूर्ति निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर विचार किया गया, जिसमें 15 जुलाई तक धन संग्रह किया जावेगा। धन संग्रह के लिए ललित जोशी व योगेश शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष गोपी शरण पारीक सहित गुलजारी लाल शर्मा, पवन पुजारी, कांति प्रसाद ढंढ वह ललित जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को ऊंचाइयों तक ले जाने में आप लोगों का सदेव सहयोग रहा है अब जिम्मेदारियां बढ़ने पर समाज की उम्मीदें भी आप लोगों पर बढी है।

इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा, कांति प्रसाद ढंढ, पवन पुजारी, पवन पांडे, लीलाधर पुरोहित, योगेश शर्मा, राकेश शहल, विकास पुरोहित, छवि प्रकाश शर्मा, रतन लाल शर्मा, उमेश शर्मा, विनोद शर्मा पेंटर सहित विप्र समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *