श्रीगंगानगर। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र की प्रभारी बीके मोहिनी और बीके विजय ने सिविल लाइंस में जिला कलेक्टर रुकमणी रियार के सरकारी आवास पर जाकर उनके राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाओं के साथ ईश्वरीय सौगात भेंट की। बीके उषा और बीके सूरज कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बीके मोहिनी ने ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र और इसकी अध्यात्मिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्थानीय सोनी धर्मशाला के निकट स्थित केंद्र में पधारने का जिला कलेक्टर से आग्रह किया गया। कलेक्टर ने कहा कि वे जल्दी ही केंद्र में आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग के लिए आएंगी। कल गुरुवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष में केंद्र में बीके बहनें दीर्घायु,स्वस्थ और आध्यात्मिक रूप से चेतन रहने की शुभकामनाओं देकर बीके भाइयों के राखी बांधेंगी। यह कार्यक्रम दिन भर चलेगा। मीडिया प्रभारी बीके उषा ने बताया कि आने वाले जन्माष्टमी पर्व की केंद्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।