भरतपुर। विप्र फाउंडेशन भरतपुर के तत्वाधान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन काली बगीची स्थित गौशाला पर किया गया। इस अवसर पर सभी विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से गौ माता का पूजन कर अन्नकूट का भोग लागाया। तथा विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने हर वर्ष गौवर्धन पूजा के दिन गौ पूजन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन जॉन-1 डी (राज०) युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण ताराचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष शहर बृजभूषण पाराशर, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रदेश सचिव कमल कांत त्यागी, शिक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, गिरीश तिवारी, महामन्त्री नेत्रकमल मुदगल,बृज भूमि कल्याण परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सेथरा, डॉ० प्रवेश पचौरी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा ने कहा शास्त्रो के अनुसार गाय उसी प्रकार पवित्र है,जिस प्रकार नदियो में गंगा को पवित्र माना गया है। जिस प्रकार धन की देवी माँ लक्ष्मी सुख समृद्धि प्रदान करती है। उसी प्रकार से गौ-माता हमे दूध स्वास्थ्य का धन प्रदान करती है इसलिए गौवर्धन पूजा के दिन गौ-धन यानी गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन गाय की पूजा करने से मनुष्य के समस्त पापो का नाश हो जाता है। जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

