विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

भरतपुर: श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा में विप्र फाउंडेशन भरतपुर की ओर से सजीव झांकी सजाई गयी। विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा परशुराम के रूप में खूब जचे। भगवान परशुराम के रूप में देखकर शोभायात्रा में उमड़े राम भक्तो ने जगह जगह आरती उतार कर स्वागत किया। सबसे आगे डीजे पर युवा नाचते गाते जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे उनके पीछे हनुमान पताका लिए घुडसवार थे।

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने की। झांकी के साथ भरतपुर के उपमहापौर गिरीश चौधरी, कोंग्रेस नेता धर्मन्द्र शर्मा, किशोर शर्मा, राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लोक पाल सिंह, रोहित चौधरी, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्य्क्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष डॉ. सुशील पाराशर,देवाशीष भारद्वाज , केदार पाराशर, नेत्रकमल मुदगल, विपुल शर्मा, बृजभूषण पाराशर ,अनिता शर्मा, अशोक शर्मा, योगेश उपमन, लक्ष्मी शर्मा, भुवनेश्वरी दीक्षित, वीरेंद्र शुक्ला, सुभाष भारद्वाज, प्रशांत उपमन, राजीव तिवारी, पीयूष दीक्षित, राज कौशिक, तरुण लवनिया, विष्णु शर्मा, हरगोविंद मिश्रा, चंद्र प्रकाश शर्मा, इसके साथ हि विप्र फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी बृज भूमि कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल सैनी सहित समस्त कार्यकारिणी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख झाँकि के साथ साथ चले।

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

पूर्व नेता परिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज द्वारा मुश्लिम समाज से भव्य स्वागत जामा मज्जिद भरतपुर पर कराया गया। चौबुर्जा पर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में विपुल शर्मा, अशोक शर्म, बंटू भाई के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मथुरा गेट पर भारत फोटो स्टूडियो के भारत, गोलू ए आर ज्वेलर्स के दीपक भारद्वाज द्वारा भगवान परशुराम की आरती की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *