Headlines

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने महाराज सूरजमल का 258 वां बलिदान दिवस मनाया

भरतपुर: विप्र फाउंडेशन युवा के तत्वावधान में भरतपुर के संस्थापक हिन्दु धर्म रक्षक वीर शिरोमणि महाराज सूरजमल का 258 वें बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रोहित चौधरी एवं विप्र फाउंडेशन जॉन-1 डी (राज०) के प्रदेश महामंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन जॉन-1 डी युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने की सर्वप्रथम अतिथियों ने महाराजा सूरजमल जी के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश पाराशर, हेमन्त शर्मा, प्रदेश सचिव देवाशीष भारद्वाज,कमल कांत त्यागी, हुकुम चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इन्दुशेखर शर्मा ने कहा कि हिन्दू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल हम सब के लिए परम् आदरणीय है व उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायीं है। तथा महाराजा सूरजमल को नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *