Headlines

कुलदीप इंदौरा उत्तराखंड AICC इंचार्ज नियुक्त

Kuldeep Indora appointed Uttarakhand AICC incharge

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इंदौरा के नियुक्ति पत्र के अनुसार उत्तराखंड चुनाव तक ये प्रभार सौंपा गया है। कुलदीप मध्यप्रदेश में मुकुल वासनिक के साथ राष्ट्रीय सचिव पद पर कार्य देख रहे थे। कुलदीप के लिए एक सप्ताह में ये दूसरी बड़ी खुशखबरी है। वे दो दिन पूर्व ही श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।

राजस्थान का कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा दबदबा वर्तमान में है। कांग्रेस में भंवर जितेंद्र असम, हरीश चौधरी पंजाब, रघु शर्मा गुजरात के बाद कुलदीप की इस नियुक्ति से राजस्थान के कांग्रेसजनों में हर्ष है। कांग्रेस के दो राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान व धीरज गुर्जर पहले से ही प्रियंका गांधी के साथ यूपी की बागडोर संभाले हुए हैं। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व जयपुर के पूव पार्षद कमलेश गोयल ने इंदौरा की इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कांग्रेस आलाकमान खासकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार प्रकट किया है। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पंडित अवध शर्मा व मानसरोवर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडेय ने इंदौरा की नियुक्ति पर सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है।

कुलदीप इंदौरा उत्तराखंड AICC इंचार्ज नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *