Headlines

भरतपुर में ट्रक ने युवक को कुचला, शव के साथ सड़क पर 3.30 घंटे तक लोगो का प्रदर्शन

भरतपुर में ट्रक ने युवक को कुचला, शव के साथ सड़क पर 3.30 घंटे तक लोगो का प्रदर्शन

भरतपुर: बिजली घर चौराहे पर गुरुवार रात को ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने रात 12 बजे तक सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाने के लिए लाठियां बरसाई, तब जाकर रोड खाली हुआ। इसके बाद युवक के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।

बता दे कि हादसा उस वक्त हुआ, जब भरतपुर के बिजली घर चौराहा में रहने वाले दो चचेरे भाई जॉनी और श्याम सुन्दर रंग पेंट का काम कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मथुरा गेट थाने से महज 10 कदम की दूरी पर एक ट्रक ने दोनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से जॉनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम सुन्दर घायल हो गया। हादसे की जगह के घर के पास ही थी, तो दोनों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

गुस्साई लोगों ने जॉनी के शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। जॉनी के परिजनों की मांग थी कि उन्हें आर्थिक सहायता मिले, साथ ही ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। लोगों ने बिजली घर चौराहे पर चारों रास्तों को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर ADM रघुनाथ भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की गई, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाई और भीड़ को मौके से हटाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *