बृज क्षेत्र को सरकारी वेबसाइट पर मेवात बताने पर लोगो का गुस्सा फूटा, सांकेतिक धरना दिया

बृज क्षेत्र को सरकारी वेबसाइट पर मेवात बताने पर लोगो का गुस्सा फूटा, सांकेतिक धरना दिया

भरतपुर: बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर ने लक्ष्मण मन्दिर पर सांकेतिक धरना दे राजस्थान सरकार की बेबसाइट पर भरतपुर को मेवात दिखाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इसके पश्यात लक्ष्मण मन्दिर से कलेक्टर निवास तक विरोध मार्च निकाला गया। रास्ते मे जगह जगह मार्च का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया व कलेक्टर निवास पर पहुँच कर ज्ञापन दिया।

बृज क्षेत्र को सरकारी वेबसाइट पर मेवात बताने पर लोगो का गुस्सा फूटा, सांकेतिक धरना दिया

इस अवसर पर बृज भूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ० पंकज गुप्ता, प्रदेश महामन्त्री अनिल भारद्वाज, प्रदेश योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, जिला महामंत्री नेत्र कमल मुद्गल, राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तोताराम, जिला सम्पर्क प्रमुख कमल कांत त्यागी,जिला संयोजक गीता परिवार अश्वनी जावली ,जिला संयोजक दीपू बहज ,शहर अध्यक्ष पावन कौन्तेय, जिला उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख मदन मोहन ,राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ के जिला अध्यक्ष विशन कटारा, भारतीय चरित्र निर्माण भरतपुर के जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज, दीनदयाल, उत्तम मांझी,प्रेम शर्मा, खड्ग सिंह आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *