Headlines

स्वर्गीय विनोद विहारी भारद्वाज को शोक सभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित

भरतपुर: विप्र फाउंडेशन राज0 जोन-1D प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भरतपुर जिला समन्वयक आदरणीय स्व0 विनोद विहारी भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर आज भरतपुर में “श्री ब्राह्मण सभा भवन” में शोक सभा का आयोजन हुआ,जिसमें विप्र फाउंडेशन के प्रदेश, जिला व चैप्टर पदाधिकारी व ब्राह्मण समाज भरतपुर के गणमान्य विप्र बन्धु उपस्थित रहे।

शोक सभा में उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व व अनुकरणीय जीवन शैली तथा विप्र फाउंडेशन व समाज के लिये उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। सभी ने स्व0 भारद्वाज के चित्रपट पर पुष्प अर्पित करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की एवं 2 मिनिट का मौन रखा। फिर सभी पदाधिकारी स्व0 भारद्वाज जी के आवास पर गये व परिजनों को सांत्वना दी।

4b6467a1 2dd9 4cad a7f5 f4995159a868 1

शोक सभा विप्र फाउंडेशन जोन-1 ड़ी (राज०) के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय (बंटू नेता), प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर, विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री बबिता शर्मा, प्रदेश सचिव अनिता शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष भाँडोर,उमेश पाराशर, मनीष तिवारी , युवा प्रदेश महामंत्री अमृत भारद्वाज, अभिषेक तिवारी, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ताराचंद शर्मा चिचना, पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष डोरी लाल कटारा,  ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष डॉ० लोकेश शर्मा, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज, पार्षद चन्दा पण्डा, पण्डित राम भरोसी शर्मा, ब्राह्मण सभा के महामन्त्री जीवन लाल शर्मा, योगेश शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष केदार पाराशर, विपुल शर्मा, बंटू भाई, अशोक शर्मा, हरि ओम हरि,योगेश उपमन, मुरारी लाल शर्मा,परशुराम सेना के प्रदेश महामंत्री श्यामसुंदर कटारा, प्रदेश सचिव नेत्रकमल मुदगल,बृज भूमि कल्याण परिषद के जिला युवा मोर्चा प्रमुख हेमंत शर्मा, हर गोविंद मिश्रा, प्रदीप शर्मा,सीता शर्मा , राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ संघ की जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा,अनिल शर्मा,जुगल बिहारी शर्मा, मोहन शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

सभा के समापन पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 ड़ी राज० के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चो और युवाओं के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे में घर के बड़ो का यह कर्तव्य बनता है कि बच्चो और युवाओं को मास्क लगाए रखने व हाथों को सेनेटाइज करने के लिए प्रेरित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *