ट्यूशन जा रहे बच्चों का रास्ता रोक कर की पिटाई, विवाद में फिर चले पत्थर और गोलियां

ट्यूशन जा रहे बच्चों का रास्ता रोक कर की पिटाई, विवाद में फिर चले पत्थर और गोलियां

भरतपुर: जिले में ट्यूशन जा रहे बच्चों की पिटाई का विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। हंगामे के बीच दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। मामला ​डीग के कासोट गांव का गुरुवार का है। फायरिंग और पत्थरबाजी का वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

इस संबंध में गांव के वासुदेव सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 8 नवम्बर की शाम करीब 6 बजे भतीजा बनवारी, भतीजी गुंजन व पड़ोस का लड़का रोहित ट्यूटशन पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में धनेश व कौशल ने बच्चों को रोक लिया। फिर उनकी पिटाई करते हुए पड़ोसी नाहर सिंह के घर के अंदर ले गए। वहां से जैसे-तैसे करके भतीजा भाग आया।

बच्चे की शिकायत पर उसके परिजन भी डंडे व बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए। जब नाहर सिंह बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने घरों की छत पर चढ़कर 10 से 15 राउंड फायर किए और पत्थर भी फेंके। बच्चों की पिटाई किस बात की गई यह भी अभी तक सामने नहीं आया है।

इस झगड़े में भगत सिंह के हाथ की अंगुली पर टांके आए हैं। आरोप है कि दिनेश ने भरत सिंह की आंख के पास डंडा मारा। खेत में जा रही घर की महिलाओं से रंजीत पर छेड़खानी का भी आरोप है। रंजीत ने उनके साथ रास्ते में मारपीट की। पत्थर फेंककर मारे। गांव के ओमप्रकाश, राजू सहित कई व्यक्ति बीच-बचाव करने आए। घर के अंदर पत्थर ही पत्थर पड़े हैं, जिसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को सब सबूत मुहैया कराए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले दिन गांव के लोगों ने राजीनामा कराने का प्रयास किया। इसके अगले ही दिन पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की, ताकि परिवार पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *