Headlines

माकन की जयपुर यात्रा से कांग्रेस में सियासी गर्माहट, दौरा किसान विजय दिवस को लेकर

माकन की जयपुर यात्रा से कांग्रेस में सियासी गर्माहट, दौरा किसान विजय दिवस को लेकर

जयपुर। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन आज रात जयपुर पहुंच रहे हैं। उनका ये अचानक दौरा केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानून वापस लेने की खुशी में कांग्रेस की ओर से मनाए जाने वाले किसान विजय दिवस को लेकर हैं। माकन की जयपुर यात्रा को लेकर इसके साथ सियासी चर्चा भी गर्मा गयी है। कुछ जानकर इसे गहलोत कैबिनेट पुनर्गठन की कवादय से भी जोड़कर देख रहे है।

प्रदेश प्रभारी अजय माकन की इस यात्रा के मद्देनजर ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर यात्रा से वापस लौट रहे हैं। कैबिनेट पुनर्गठन का जहां तक सवाल है राज्यपाल कलराज मिश्र 20 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए हुए है। यह अवश्य है कि मंत्री बनने की आस लगाए विधायक राजधानी जयपुर नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी अभी विदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी जब स्वदेश लौटेंगे उसके बाद ही राजस्थान में कैबिनेट पुनर्गठन होगा।

इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि क्योंकि राजस्थान का मसला कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काफी पेचीदा रहा है। कांग्रेस पार्टी मैसेज यही देने का प्रयास करेगी कि राहुल गांधी ने ही इस पूरे मामले को सुलझाया है। राहुल गांधी क्योंकि अभी विदेश दौरे पर हैं और उनके 24 नवंबर के बाद ही स्वदेश में लौटने का कार्यक्रम है। ऐसे में एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि राजस्थान में कैबिनेट पुनर्गठन के लिए राहुल गांधी के देश लौटने का इंतजार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *