Headlines

बाबा पहुंचे आंसू पौछने, पीड़ित परिवार के लिए 15 लाख की मांग

भुसावर/भरतपुर। पीड़ितों के लिए जान लड़ाने वाले सांसद किरोड़ी मीणा एक बार फिर परिवार के आंसू पोछने पीड़ित परिवार की चौखट पर गए। भुसावर में ट्रैक्टर चढ़ाकर महिला की हत्या के मामले में ताजपुर पहुंचकर बाबा ने परिवार के साथ हर वक्त खड़े होने का आश्वासन दिया। सरकार से 15 लाख रुपए की मांग के साथ आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी।

सांसद किरोड़ी को परिवार ने बताया कि मृतक महिला पर पहले धारदार हथियार से वार कर नाक काटी गई। उसके बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर निर्मम हत्या की गई। गाँव में पीड़ित परिवार अकेला परिवार है इसलिए पूरा परिवार डरा सहमा है। पूर्व में इस मृतक महिला के पति की भी अपहरण कर हत्या कर दी गई थी जिसका आज तक खुलासा नही हो पाया की हत्या किसने की।

बाबा पहुंचे आंसू पौछने, पीड़ित परिवार के लिए 15 लाख की मांग

किरोड़ी मीणा ने सरकार से मेरी माँग कि है पीड़ित परिवार को ₹15 लाख का मुआवजा, परिवार की सुरक्षा, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। बाबा ने कहा-मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अंतिम क्षण तक लडूंगा, सरकार को मामले में जल्द संज्ञान लेना चाहिए। बाबा ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता वह चैन से नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *