बांसवाड़ा। विप्र फाउंडेशन आरोग्य साथी बांसवाड़ा क्षेत्र का स्नेह मिलन समारोह गायत्री गार्डन वाटिका में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के सैकड़ों आरोग्य साथियों एवं मातृ शक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश जोशी एवं आरोग्य साथी जिला अध्यक्ष महेश चौबीसा ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. युधिष्ठिर त्रिवेदी, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. योगेश जोशी, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. वनिता त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि अरविंद चोबीसा, जय प्रकाश व्यास, मदन भट्ट, हरीश जोशी, दीपक भट्ट, महेंद्र त्रिवेदी, आशीष अधिकारी, अनिल जोशी, शरद त्रिवेदी, भवानी शंकर पंड्या, हितेंद्र भट्ट एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जोशी, दीप त्रिवेदी, गीता पंड्या, विकास पंड्या, मयंक भट्ट, आशा चौबिसा, दिलेश पाठक , नमन भट्ट, चंद्रेश शर्मा रहे। समस्त अतिथियों का आरोग्य साथियों द्वारा उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
जिला प्रवक्ता विपिन चौबिसा ने मंचासीन अतिथियों एवं दूर दराज क्षेत्रों से आए मातृ शक्ति एवं आरोग्य साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। डॉ. वनिता त्रिवेदी ने ब्राह्मण इतिहास को याद कर समस्त विप्र समाज को एक जुट रहकर सुख-दुःख मे साथ देने का आह्वान किया। अरविंद चौबिसा ने अपने संबोधन में विप्र समाज को आरोग्यता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। डॉ. योगेश जोशी ने अपने संबोधन में ये आश्वस्त किया कि चिकित्सा क्षेत्र में विप्र समाज के साथ सर्व समाज को यथासंभव मदद करने का विश्वास व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष मयंक पंड्या ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आरोग्य साथी कोष स्थापना का आह्वान किया। महेश चोबिसा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की चिकित्सा क्षेत्र सेवा में आरोग्य साथी समाज के हर वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
योगेश जोशी ने ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ विप्र समाज ही नहीं वरन सर्व समाज को साथ लेकर श्रेष्ठ एवं उन्नत राष्ट्र का निर्माण करना है। अंत में जिला महामंत्री संदीप गामोट ने पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई मातृ शक्ति एवं आरोग्य साथियों का अभिवादन एवं धन्यवाद अर्पित किया। समारोह में रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दीपेश वशिष्ठ, चंद्रशेखर जोशी, गौरव भट्ट, संकल्प व्यास, नितिन जोशी, जितेन्द्र जोशी, हितेश गामोट, मनोज चौबीसा, जितेन्द्र पाठक ने निभाई। स्नेह भोज वितरण व्यवस्था प्रशांत आचार्य, चंद्रकांत गामोट, मयंक चोबिसा, मयंक जोशी एवं कौशिक भट्ट ठिकरिया ने संभाली। कार्यक्रम में अरुणा दीक्षित, दीपिका उपाध्याय, परेशा उपाध्याय, प्रवीणा मेहता, देवबाला पंड्या , चंदा जोशी, कल्पना त्रिवेदी, विजयबाला, उषा वैष्णव, हिना जोशी, नित्या जोशी, कृति चोबीसा, धारणा जोशी, मोहनलाल त्रिवेदी, धर्मेंद्र वैष्णव, मोहन व्यास, सचिन त्रिवेदी, इलेश जोशी, हितेंद्र चोबिसा, अभिषेक जोशी, जितेन्द्र पाठक, भुवनेश भट्ट, मुकेश उपाध्याय, कुणाल त्रिवेदी, प्रतीक वशिष्ठ, कुलदीप पारीक, वैभव जोशी एवं सैकड़ों की संख्या में आरोग्य साथी व मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेश चोबिसा एवम् विपिन चोबिसा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद योगेश जोशी की दुखद मृत्यु पर ॐ नमः शिवाय के मंत्र बोल आत्मा की शांति की कामना और परिवार को दुख की घड़ी सहन शक्ति की प्रार्थना की। समापन शांति पाठ और स्नेह भोज का आयोजन भोजन मंत्र के साथ किया गया। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ने श्री सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज के प्रति धन्यवाद दिया कि उन्होंने नि:शुल्क समाज भवन उपलब्ध कराया, जबकि उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तय था जो टेंट में किया गया । प्रबंधक विनोद जोशी का सहयोग भी सराहनीय रहा।