Headlines

खाटूश्यामजी में मिले कोरोना के 35 केस, 12 दुकानों और एक होटल को भी किया सीज

खाटूश्यामजी

सीकर : खाटूश्यामजी में आज एक साथ 35 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही 12 दुकानों और एक होटल को सीज किया गया है। वहीं 18+ के लोगों के टीकाकरण के लिए मेगा वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया। जिले में 460 सेंटरों पर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।

खाटूश्यामजी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को 308 लोगों के सैंपल लिए थे। 35 संक्रमितों में स्थानीय दुकानदार और लोग शामिल है। फिलहाल सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 12 दुकानों, एक होटल को सीज किया गया है। इसके साथ ही मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन ने मंदिर को बुधवार तक भक्तों के दर्शन के लिए बंद रखने का निर्णय किया है। नए साल पर खाटूश्याम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, जिसके बाद चिकित्सा विभाग ने सैंपलिंग करवाई थी। पिछले साल भी फाल्गुन महीने के मेले में एक साथ 80 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले थे।

आरसीएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि सीकर में कोरोना वायरस और ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच लगातार वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। जिले को कोरोना मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन में आज 460 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में 18+ आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *