कोटा : शहर के कोटडी सर्किल पर आज एक चलती बाइक में अचानक स्पार्किंग हुई। इंजन के पास स्पार्किंग होने से बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों और जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शी युवराज ने बताया घटना लगभग सवा दो बजे के आसपास की है। वो अपने दोस्त के साथ कोटड़ी सर्किल से गुजर रहे थे। सर्किल पर भीड़ नजर आई। उन्होंने लगा कोई प्रदर्शन हो रहा होगा। पास जाकर देखा के दो युवक जलती हुई बाइक पर बाल्टी से पानी डाल रहे थे। युवक जलती हुई बाइक को पकड़ा हुए था जबकि दूसरा पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहा था।। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। युवक ने बाइक को छोड़ दिया।
वहां पास ही मैकेनिक की दुकान है। दुकान से पाइप के जरिए प्रेशर से पानी डाला गया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना से मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया।और बाइक को साइड में करवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे।