जयपुर : राजस्थान विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह और 75 साल पूरे होने पर आज स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जयपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार समारोह का वर्चुअल आयोजन किया गया। इसमें कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र भी वर्चुअली शामिल हुए। समारोह में 1 लाख 53 हजार छात्रों को डिग्री, तीन को डिलीट उपाधि, 472 को पीएचडी और 117 को गोल्ड मेडल वितरित किए गए।
राजस्थान विश्वविद्यालय के समारोह में वर्चुअली शामिल राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी की अपनी अलग पहचान है। विश्वविद्यालय को नेक की ओर से ए ग्रेड मिल चुकी है। ऐसे में अब विश्वविद्यालय को अपने अगले मूल्यांकन में और सुधार पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा की हमें कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि छात्रो को पढ़ाई के साथ ही रोजगार भी मिल सके।
