दौसा जिले में 3 नई तहसील तथा 3 नए उप तहसील को मंजूरी

0
1713

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले की बहरावण्डा, बैजुपाड़ा, एवं सैंथल उप तहसीलों को तहसील कार्यालय में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही गहलोत ने दौसा जिले के ही गुढा कटला, पापड़दा एवं कुण्डल में नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने की भी स्वीकृति दी है।

सीएम गहलोत की इस मंजूरी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा लोगों की मांग पूरी होगी। स्थानीय स्तर पर ही उनके राजस्व विभाग से संबंधित कार्य पूरे हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2021-22 में दौसा में इन तीन उप तहसीलों को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा तीन नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

क्रमोन्नत तहसील बहरावण्डा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 40 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। बैजुपाड़ा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 47 राजस्व ग्राम जबकि सैंथल में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 48 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

नई उप तहसील गुढ़ा कटला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 35 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। पापड़दा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 21 राजस्व ग्राम जबकि कुण्डल में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 5 पटवार मण्डल एवं 14 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here