पिंकसिटी प्रेस क्लब में नटखट कान्हा- चुलबुली राधिका फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लिया भाग
जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में नटखट कान्हा- चुलबुली राधिका फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस क्लब सदस्यों के 12 वर्ष तक के बच्चों ने तीन कैटेगरी में अपनी नटखट अठखेलियां से प्रभावित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कान्हा और राधिका का रूप धारण कर बांसुरी बजाई…
