Headlines

टोक्यो पैरालिंपिक में मेडल जीतते ही खिलाड़ी मालामाल

जयपुर : टोक्यो पैरालिंपिक में राजस्थान के लिए भी आज का दिन अविस्मरणीय रहा है। टोक्यो पैरालिंपिक में अवनी लेखरा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता तो देवेंद्र झाझड़िया ने जैवलीन थ्रो में रजत पदक जीता है। वहीं सुंदर गुर्जर ने भी जैवलीन थ्रो में ही कांस्य पदक जीता है। अब पदक विजेताओं के राजस्थान सरकार ने इनाम की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि टोक्यो पैरालिंपिक में प्रदेश की अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़, देवेंद्र झाझड़िया को रजत जीतने पर 2 करोड़ तथा सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रूपये की राशि इनाम स्वरुप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है।

पैरालंपिक गेम्स में शूटिंग में पहली बार गोल्ड

आपको बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में जयपुर की अवनि लेखरा ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पैरालिंपिक गेम्स में शूटिंग में भारत को पहली बार गोल्ड मिला हैं। पैरालिंपिक गेम्स के इतिहास में भारत ने अब तक 5 गोल्ड जीते हैं।

पहली बार प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीते

वहीं पहली बार प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने 3-3 मेडल जीते हैं। अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक में पहला स्वर्ण लाकर देश को गौरवान्वित किया हैं। वहीं, झाझड़िया ने सिल्वर और सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। आज तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश के लोगों को दिल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *