Headlines

कांग्रेस ने पायलट के नाम से वोट ले गुर्जर समुदाय को गुमराह किया- डॉ.किरोड़ी

दौसा। राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस ने सचिन पायलट के नाम से वोट लिए और गुर्जर समुदाय को गुमराह किया। पंचायत चुनावों को लेकर जब उनसे पूछा गया कि 20 साल से भाजपा का जिला प्रमुख क्यों नहीं बन रहा दौसा में तो बोले,21 वीं साल में बीजेपी का बृहस्पत जाग रहा है , अब बीजेपी का जिला प्रमुख व सभी जगह प्रधान बनेगा।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली नहीं मिल रही। स्कूलों में टीचर नहीं है।अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। विकास शून्य हैं। जनता ने इस बार मन बना लिया बीजीपी को जीताने का। हमारा जिला प्रमुख भी बनेगा और प्रधान भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *