बड़ा रेल हादसा टला: ग्रामीणों ने बचा लिया कई ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से
जयपुर। दौसा के पास कल रात बड़ा रेल हादसा ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण टल गया। अगर ग्रामीण रेल अफसरों को समय पर नहीं बुलाते तो ना जाने कितनी ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त होती। दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग पर चोरों ने ट्रैक से पटरी को जोड़ने वाले करीब 500 मीटर तक के लॉक (फिश प्लेट) ही निकाल लिए थे।…
