Headlines

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को तत्काल पद मुक्त किया जाए-बेनीवाल

बेनीवाल

दिल्ली/ जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को पद से हटाने की मांग की।
सांसद ने कहा एसआईटी जांच में जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र को दोषी मान लिया है तो अगर नैतिकता के नाते मंत्री पद से त्याग पत्र नही दे तो केंद्र को तत्काल पद से उन्हें हटा देना चाहिए ! बेनीवाल ने कहा कि जब इरादतन किसानों को कुचला गया है तो केंद्र को अजय मिश्रा को गृह राज्य मंत्री जैसे ओहदे पर बैठाकर रखना किसी भी दृष्टि से सही नही है। सांसद ने कहा अजय मिश्रा द्वारा पत्रकारो के साथ बदसलूकी करना भी किसी दृष्टि से सही नही है।
राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर ये बोले
सांसद ने कहा- गहलोत-वसुंधरा के गठजोड़ से राजस्थान की कानून व्यवस्था चौपट हो रखी है। पुलिस बेबस नजर आ रही है और अपराधी खुले आम अपराध को अंजाम दे रहे है। मुख्यमंत्री सरकार को बचाने तथा पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने हुए है। सांसद ने यह बात राजस्थान सरकार के मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के परिवार में आयोजित शादी में की गई हवाई फायरिंग के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में कही । सांसद ने कहा आगामी दिनों में केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *