कोहली टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना

virat e1639649076326

मुंबई: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया गुरुवार को मुंबई से रवाना हुई। टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भी टीम के साथ नजर आए। विराट पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ द. अफ्रीका गए हैं। चौंकाने वाली बात यह थी कि BCCI ने टीम की रवानगी के जो पोस्ट सोशल मीडिया पर किए, उनमें से एक में भी विराट कोहली नहीं नजर आए।

टीम इंडिया अफ्रीका में 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचूरियन में खेला जाएगा। टीम इंडिया का शेड्यूल यह रहेगा..

टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहान्सबर्ग )
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *